कुडू: कुडू में झमाझम बारिश से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत, किसानों को मिली खरीफ की तैयारी में मदद
Kuru, Lohardaga | May 30, 2026 कुडू प्रखंड क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 8 बजे मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही आसमान में काले बादलों का डेरा रहा और कुछ ही देर बाद शुरू हुई झमाझम बारिश ने पूरे क्षेत्र का मौसम बदल दिया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली।