विदिशा नगर: शनिवार दोपहर 1 बजे 6 सदस्यों का जत्था बेतवा नदी से जल भरकर कुबरेश्वर धाम रवाना, सोमवार को करेंगे अभिषेक
शनिवार को दोपहर 1 बजे बेतवा नदी के बढ वाले घाट पर शहर के 6 युवाओं का एक जत्था बेतवा नदी के जल को लेकर सीहोर जिले में स्थित कुबरेश्वर धाम में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए रवाना हुए हैं। वह सोमवार सुबह सीहोर पहुंचेंगे जहां वह बेतवा नदी के जल से भगवान शिव का अभिषेक करेंगे। युवाओं ने बताया कि उनका दल भगवान शिव की आराधना को पूरा करने सीहोर रवाना हुए हैं