इटकी: इटकी :- झारखंड युवा मंच का सराहनीय कदम: मसूद आलम की अगुवाई में 7 दिनों में संवर गया ऐतिहासिक बेड़ो बारीडीह जतरा स्थल!
Itki, Ranchi | Jun 3, 2026 बेड़ो बारीडीह का ऐतिहासिक पड़हा जतरा! बेड़ो बारीडीह के ऐतिहासिक 'पड़हा जतरा' को सुविधायुक्त बनाने के लिए झारखंड युवा मंच के केंद्रीय अध्यक्ष मसूद आलम ने अपना वादा महज 7 दिनों में पूरा कर दिखाया। महिलाओं के सम्मान में 20 नए शौचालय और पेयजल के लिए बड़ा प्याऊ चालू कर दिया गया है। वहीं, युवाओं के आंदोलन की चेतावनी के बाद विभाग ने जर्जर सड़क के गड्ढे भी भर दिए ।