अनुमंडल कार्यालय सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में संबंधित पदाधिकारियों ने सोमवार को 10:30 बजे से जनता दरबार लगाकर आम जनता की समस्याएं सुनी और समाधान के प्रयास किए गए। अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ अमित राजन, प्रखंड कार्यालय में बीडीओ मो जफर इमाम ,अंचल कार्यालय में सीओ शैलेंद्र कुमार यादव,दाउदनगर थाना में थानाध्यक्ष विकास कुमार ने समस्याओं को सुना।