मल्हारगढ़: उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा दो दिवसीय दौरे पर मंदसौर पहुंचेंगे, पिपलियामंडी में करेंगे 32 दुकानों का लोकार्पण
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं मल्हारगढ़ विधायक जगदीश देवड़ा शनिवार शाम मंदसौर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार सुबह 11 बजे पिपलियामंडी में 'मन की बात' कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12 बजे कृषि उपज मंडी की 32 नई दुकानों का लोकार्पण करेंगे,इसके बाद गुडभेली छोटी में कार्यक्रम में शामिल होकर सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन करेंगे,