तारानगर: तारानगर में ईद उल जुहा पर्व को लेकर सीएलजी की बैठक, सीआई सतपाल बिश्नोई की अध्यक्षता में आयोजित हुई
तारानगर से आगामी ईद उल जुहा पर्व को लेकर तारानगर थाना परिसर में थानाधिकारी सीआई सतपाल बिश्नोई की अध्यक्षता में सीएलज़ी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई जिसमें पर्व को शान्तिपूर्ण व सोहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने की चर्चा की गयी।सीआई बिश्नोई ने कहा कि आपसी भाईचारे और सोहार्द के साथ त्यौहार मनाया जाए,अफवाहो पर ध्यान न देकर संदिग्ध गतिविधियों की तूरंत सूचना दे।