हरिहरगंज: कुशडीह गांव में भीषण आग से 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, पीड़ित किसान ने मुआवजे की मांग की
हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र के कटैया पंचायत के कुशडीह गांव में बुधवार दोपहर 2 बजे अचानक लगी आग से किसानों की खड़ी गेहूं फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। इस अगलगी की घटना में तेंदुआ कला गांव के किसान कृष्णा सिंह, नंदू सिंह, बसंत सिंह, रामउदगार सिंह, मदन सिंह, रामनाथ सिंह, राम पूजन सिंह, रंजीत पासवान, संजय सिंह और शिवपूजन सिंह की करीब 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर गया।