राजस्थान के अंता उपचुनाव में कांग्रेस की जीत और भाजपा की हार के सवाल पर चूरू सांसद राहुल कस्वां ने सरकार पर जुबानी हमला किया है। शनिवार शाम 7 बजे करीब चूरू सर्किट हाउस में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को दो साल होने को आ रहे हैं, लेकिन इस अवधि में कोई भी नीति धरातल पर सफल नजर नहीं आती।