महसी: घूरहरिपुर संगवा मार्ग पर तेज रफ्तार जायलो कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत और 10 घायल, पुलिस कार्रवाई में जुटी
बौंडी थाना क्षेत्र के घूरहरिपुर संगवा मार्ग पर एक तेज रफ्तार जायलो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सिपहिया हुलास गांव निवासी 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव के साथ सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ मौर्या ने बताया कि बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।