मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में खून के रिश्ते शर्मसार, भाई ने भाई के घर में घुसकर की तोड़फोड़, वसीम ने आसिफ की कार और स्कूटी तोड़ी
मुजफ्फरनगर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के रामपुरी मोहल्ले में वसीम ने अपने सगे भाई आसिफ के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि डंडे से कार के शीशे तोड़े और स्कूटी क्षतिग्रस्त की। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़ित ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में जुटी है।