झांसी: बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के सामने युवक ने छात्रा को गोली मारकर खुद को भी मारी गोली, युवक की हुई मौत, छात्रा का चल रहा उपचार
Jhansi, Jhansi | Nov 9, 2025 थाना नवाबाद क्षेत्रान्तर्गत बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के सामने ललितपुर निवासी 25 वर्षीय युवक ने ललितपुर की निवास एक युवती को गोली मार कर स्वयं को गोली मार ली। युवती बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में MBA की छात्रा थी सूचना पर तत्काल दोनों को हॉस्पिटल हेतु भिजवाया गया, परन्तु हॉस्पिटल पहुंचने से पूर्व युवक की मृत्यु हो गई तथा युवती वर्तमान में उपचाराधीन है।