झांसी: झांसी के युवक ने ट्रेन में खेला जुआ, फिर बाल्टी और मग से कोच में नहाया, वीडियो हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Nov 9, 2025 झांसी में एक ट्रेन के स्लीपर कोच को युवक ने बाथरूम बना दिया। कोच में आराम से बैठकर बाल्टी-मग से नहाया। उसने अपने बालों में शैंपू भी किया। युवक की इस हरकत से पैसेंजर्स ट्रेन में चढ़ नहीं पा रहे थे।इसके पहले युवक ने उसी कोच में पैसेंजर्स के साथ जुआ खेला। इसका भी वीडियो बनाया और लिखा- "यूपी के लौंडे हैं, कहीं भी शुरू हो जाते हैं।