कोलायत क्षेत्र के बीठनोक गांव में शनिवार को अचानक एक पशुओं के बाड़े में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने तेजी से फैलते हुए एक छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वहां रखा पशुओं का चारा, ग्वार और अन्य अनाज जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार यह घटना गांव निवासी दाऊलाल पुष्करणा के बाड़े में हुई। अचानक लगी आग से छप्पर में रखा घरेलू सामान भी जला