धनवार: बढ़ते चोरी की घटना पर मुखिया ने जताई चिंता, ग्रामीणों ने सौंपा आवेदन, उद्भेदन की मांग
धनवार प्रखंड की भलुटांड़ पंचायत में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में पंचायत के ग्रामीणों ने खोरीमहुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सामूहिक आवेदन सौंपकर चोरी की घटनाओं के शीघ्र उद्भेदन एवं दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।