सिद्धमुख: रतनपुरा में खाना बनाते समय एक घर में लगी आग, हजारों रुपये का नुकसान, सामान जलकर खाक, मकान की छत क्षतिग्रस्त
Sidhmukh, Churu | May 23, 2026 गरतनपुरा में खाना बनाते समय एक मकान में आग लग गई जिसके कारण हजारों रुपए का नुकसान हो गया व मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई। गांव के बनवारी लाल मान के घर में उसकी पत्नी रसोई में चूल्हे पर खाना बना रही थी तभी अचानक आग लग गई। तथा देखते देखते ही रसोई में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से घर के अंदर बने कमरे को भी नुकसान पहुंचा है।करीब ₹80 हजार का नुकसान हो गया।