लक्सर: लक्सर के इंद्रीशपुर में बाणगंगा के बढ़ते जलस्तर के साथ लक्सर एसडीएम ने किया तटबंध का स्थलीय निरीक्षण
प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है जहां हरिद्वार जिले में भी भारी बारिश का रेड अलर्ट किया गया है वहीं लक्सर से होकर बहने वाली बाणगंगा का जलस्तर भी बढ़ गया है बढ़ता जलस्तर खतरे के निशान से एक सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है जिसको देखते हुए लक्सर उप जिलाधिकारी ने बाणगंगा के तटबंध और बढ़ते जलस्तर का स्थलीय निरीक्षण किया