लक्सर: लक्सर के दाबकी महेश्वरी गांव में ग्रामीण के घर घुसा विशालकाय मगरमच्छ, वन विभाग ने घंटों की मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू
लक्सर के दाबकी महेश्वरी गांव में ग्रामीण के घर मगरमच्छ घुस गया मगरमच्छ घुसने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई इसकी सूचना वन विभाग को दी गई वन विभाग ने घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू कर सुरक्षित गंगा में छोड़ दिया क्षेत्र में बरसात के चलते जंगली जीव जंतुओं का आने का सिलसिला भी लगातार जारी है