सागर नगर: केंट थाना क्षेत्र में लड़ाई करने से रोका तो मारा धारदार हथियार
कैन्ट थाना क्षेत्र में आने वाले भगवान गंज में चार युवक विवाद कर रहे थे। उसी दौरान एक युवक वहां से निकला और विवाद करने से मना किया। इसी बात को लेकर विवाद कर रहे एक युवक ने उसे धारदार हथियार मार दिया। जिसमें उसे गंभीर चोट आई। फरियादी घायल की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ खण्ड 296, 118(1), 351(2), 3, 5 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।