रावतभाटा: रावतभाटा विक्रम नगर कच्ची बस्ती में 4 फीट कोबरा का रेस्क्यू, पूर्व पार्षद ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा सांप, दहशत टली
विजय सिंह ने मंगलवार शाम 7 बजे बताया कि विक्रम नगर कच्ची बस्ती में एक घर में 4 फीट लंबा कोबरा सांप निकलने से दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पूर्व पार्षद नरेश कुमार मेघवाल मौके पर पहुंचे। सावधानीपूर्वक रेस्क्यू कर सांप को सुरक्षित पकड़ा गया और बाद में उसे वन्यजीव अभयारण्य में छोड़ दिया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और राहत की सांस ली गई।