रामनगर: संजय सेतु को मरम्मत के लिए बंद किया गया, हल्के वाहन पीपा के पुल से गुजर रहे, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया
रामनगर तहसील अंतर्गत संजय सेतु को मरम्मत के लिए आज बृहस्पतिवार से बंद कर दिया गया है। हल्के वाहन पीपा के पुल से गुजरेंगे।भारी वाहनों का रूट डायवर्सन किया गया है। आज बृहस्पतिवार की दोपहर 2:00 बजे देखा गया प्रशासन ने सख्त यातायात व्यवस्था लागू की है। चेक पोस्ट पर एसडीएम रामनगर आनंद कुमार तिवारी तहसीलदार विपुल सिंह थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे मौजूद हैं।