शाजापुर: इंसानियत: पिपरिया गोपाल में ग्रामीणों ने घायल आवारा गोवंश का पशु चिकित्सालय में कराया उपचार
शाजापुर जिले से 6 किलोमीटर दूर पिपलिया गोपाल गांव में घायल आवारा गोवंश और एक बकरी को तड़पता देख ग्रामीणों ने मानवता का परिचय दिया। गांव के युवकों ने तीन घायल गोवंश और एक बकरी को निजी वाहन से शाजापुर पशु चिकित्सालय पहुंचाकर उपचार करवाया। एडवोकेट आमीन खान ने बताया कि मवेशियों के पैरों में गंभीर चोट होने से वे चलने-फिरने में असमर्थ थे।