श्रीगंगानगर। 21वाँ अंतर-महाविद्यालयीय एथलेटिक खेल महोत्सव आज एस.जी.एन. खालसा पी.जी. कॉलेज, श्रीगंगानगर में शुक्रवार को दोपहर 1:00 बजे प्रारम्भ हुआ। यह कॉलेज पिछले 40 वर्षों से इस एथलेटिक प्रतियोगिता का निरंतर आयोजन करता आ रहा है। इस वर्ष प्रतियोगिता में 100 से अधिक टीमों तथा लगभग 450 पुरुष एवं महिला खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम की शुरुआत शबद-कीर्तन हुई।