फतेहपुर: चौडगरा में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से धमाके के साथ हुई आतिशबाजी, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
फतेहपुर जिले में विद्युत उपकेंद्र बिंदकी रोड चौडगरा से जुनेजा एग्रो फार्म के लिए गई हाइटेंशन लाइन का तार बुधवार देर रात साई गांव के समीप सड़क में टूटकर गिर गया।तार गिरते ही स्पार्किंग के साथ तेज धमाका हुआ और आज जलने लगी।घटना से हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की नींद टूट गई।मौके पर सड़क तक फट गई।अनुमान लगाया जा सकता है की कोई आसपास होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।