बिक्रमगंज में कुटुंब प्रबोधन समाज को संगठित करने के उद्देश्य से प्रज्ञा प्रवाह मासिक व्याख्यान आयोजन समिति के तत्वावधान में आज रविवार को दिन के 1 बजे शहर के द.डी.पी.एस. पानी टंकी, बिक्रमगंज परिसर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जयशंकर पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान समय में परिवार तेजी से विखंडित हो रहे हैं, ऐसे में कुटुंब प्रबोधन अत्यंत आवश्यक है।