गांडेय में आर्थिक तंगी से आत्महत्या करने वाले पीड़ित परिवार से समाजसेवी ने की मुलाकात
Gandey, Giridih | Jun 1, 2026
समाजसेवी मुफ्ती मोहम्मद सईद आलम ने आर्थिक तंगी और ग्रुप लोन के दबाव में आकर आत्महत्या करने वाले गांडेय प्रखंड क्षेत्र के रशनजोरी गाँव के दलित टोला निवासी मितन दास के पीड़ित परिवार से सोमवार को 11 बजे मुलाकात की और इन्हें दो महीने तक चलने वाली राशन सामग्री उपलब्ध कराई। समाजसेवी के इस सहयोग से पीड़ित परिवार को काफी राहत मिली है।