पूरनपुर: स्टेशन चौराहे पर हिन्दी पत्रकारिता दिवस के मौके पर शीतल शरबत प्याऊ सेवा का आयोजन किया गया
पूरनपुर स्टेशन चौराहे पर 30 मई हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष में गुरुवार को भीषण गर्मी में पत्रकारों के द्वारा शीतल शरबत प्याऊ सेवा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह लगभग दस बजे से शुरू होकर दोपहर लगभग तीन बजे तक शीतल शरबत प्याऊ सेवा का आयोजन चलता रहा इस दौरान अधिक गर्मी होने की बजह से राहगीरों के द्वारा शीतल शरबत का आंनद लिया।