पूरनपुर: कुरैया कला गांव में रंजिशन रास्ते में घेरकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला शिकायत करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव कुरैया कला निवासी लीलावती पत्नी शिवलाल ने बताया कि वह अपने पति शिवलाल व पुत्र कुंवर जीत और रौनक के साथ गन्ने के खेत की सिंचाई कर घर वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे हरिओम,कालीचरन,मुकेश और अमित ने पुरानी रंजिश के चलते लाठी डंडे व धारदार हथियार से सभी पर हमला कर दिया जिसमें सभी लोग घायल हो गए