बहराइच: बहराइच जनपद के इच्छुक अभ्यार्थी 15 फरवरी तक खादिमुल हुज्जाज (हाजी सेवक) के चयन के लिए कर सकते हैं आवेदन
हज कमेटी ऑफ इन्डिया, मुम्बई द्वारा हज-2024 के लिए हज यात्रियों की सुविधा हेतु सऊदी अरब मे खादिमुल हुज्जाज (हाजी सेवक) के चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। ऐसे इच्छुक पुरूष अथवा महिला कार्मिक जिन्होंने पूर्व मे हज अथवा उमरा किया हुआ है और उनकी आयु 50वर्ष से अधिक नहीं है, हज कमेटी की वेबसाइट हज कमेटी डाट जीओवी डाट इन पर 15फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।