बहराइच: बहराइच पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से छेड़छाड़ व मारपीट मामले के चार अभियुक्तों को दिया दोषी करार सुनाई 5 साल कारावास की सजा
जिला एवं सत्र न्यायालय स्थित विशेष न्यायाधीश पोक्सो कोर्ट वरुण मोहित निगम ने साल 2014 में एक नाबालिक के साथ छेड़खानी करने एवं विरोध करने पर मारपीट करने के मामले में कोतवाली नानपारा क्षेत्र के चार अभियुक्तों कचनू, बाबू, मतीन व नफीस को घटना का दोषी मानते हुए 5 साल कारावास की सजा सुनाई है।