बहराइच: दुलारपुर टोल प्लाजा के पास स्थित चावल मिल के पीछे मिला महाराजगाँव निवासी व्यक्ति का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित दुलारपुर टोल प्लाजा के पास एक चावल मिल के पीछे सागवान पेड़ के निकट महाराज गांव निवासी तसव्वर का शव बरामद हुआ है। परिजनों के मुताबिक तसव्वर बीती शाम को घर से निकला था और घर नहीं पहुंचा था। भाई आज मंगलवार को उसका चावल मिल के पीछे सागवान पेड़ के पास मिला है जबकि उसकी बाइक टोल प्लाजा के पास पड़ी हुई पाई गई है।