जौनपुर: मल्हनी बाजार में विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट को लेकर पीड़ितों ने शनिवार को डीएम कार्यालय में की शिकायत
बीते शुक्रवार को दोपहर में हुई मल्हनी बाजार में विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट को लेकर पीड़ितो ने शनिवार को करीब 11:30 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर न्याय की मांग की हैं। हालांकि पीड़ितों का कहना है कि बीते शुक्रवार को बिजली विभाग के कुछ कर्मचारी हम लोगों के यहां आए और बिजली का बकाया मांग रहे थे।