पेटरवार: बुंडू जंगल में अनियंत्रित हाईवा सड़क किनारे जंगल में घुसा, चालक बाल-बाल बचा
पेटरवार थाना क्षेत्र के रांची-बोकारो मुख्य मार्ग स्थित बुंडू जंगल में एक हाईवा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जंगल में जा घुसा। शुक्रवार सुबह 8 बजे मिली जानकारी में बताया गया कि विपरीत दिशा से आ रही एक वाहन के चकमा देने से हादसा हुआ। इस दुर्घटना में चालक बाल बाल बच गए।चालक सुरक्षित है।