हरीश चंद्र पालीवाल ने मंगलवार रात 9 बजे बताया कि भूपालसागर थाना क्षेत्र के उसरोल गांव के गाडरियावास में मंगलवार को एक सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई। खेत के पास बकरियां चरा रही 20 वर्षीय गुड्डी भील पर दो अज्ञात युवकों ने अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने पीछे से मुंह दबाकर चाकू दिखाया और युवती के गले से सोने का मादलिया काट लिया, साथ ही मोबाइल भी लूट लिया। विरो