बेलदौर: यदुबासा में अतिक्रमण के खिलाफ चल रहा प्रशासन का बुलडोजर
बेलदौर थाना क्षेत्र के यदुबासा गांव में शनिवार दोपहर करीब दो बजे प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान प्रशासन का बुलडोजर अतिक्रमित भूमि को खाली कराने में जुटा रहा। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। मौके पर बेलदौर अंचलाधिकारी (सीओ) अमित कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौजूद रही। अधिकारियो