मैरवा: लक्ष्मीपुर ओवर ब्रिज पर एक महिला के गले से सोने की चेन चोरी कर भाग रही तीन महिला चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mairwa, Siwan | Feb 2, 2024 मैरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर ओवर ब्रिज पर एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भाग रही तीन महिला चोरों को पुलिस ने पकड़ लिया. पुलिस तीनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. तीनों आरोपी महिलाएं सीवान के कागजी मोहल्ला की रहने वाली हैं.