मैरवा: सिवान जिला की 12 महिला खिलाड़ियों का हैंडबॉल फेडरेशन कप खेलने के लिए हुआ चयन
Mairwa, Siwan | Jan 29, 2024 हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा महाराष्ट्र के सांगली में हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। बिहार की टीम भी इसमें हिस्सा ले रही है। बिहार की 18 सदस्य की टीम में सीवान की 12 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है। सुमन कुमारी, निभा कुमारी, खुशबू कुमारी, गायत्री कुमारी सहित कुल 12 महिला खिलाड़ी का चयन हुआ है।