भागलपुर जिले के ललमटिया थाना पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानतीय वारंट (NBW) के आलोक में एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार को विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर वारंटी को उसके घर से दबोच लिया।