गोरखपुर: खोराबार पुलिस ने जंगल सिकरी से दहेज हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार
क्षेत्राधिकार कैंट अनुष्का वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि खोराबार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति गुलाब यादव को गिरफ्तार कर लिया है उन्होंने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।