गोरखपुर: रीजनल स्पोर्ट स्टेडियम में ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर ने कोच को पीटा, वीडियो हुआ वायरल
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार की शाम वर्दी में पहुंचे TSI ने पावरलिफ्टिंग के कोच प्रवीण कुमार पर डंडे से हमला कर दिया इस दौरान स्टेडियम में भगदड़ मच गई। किसी ने घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित ने TSI के खिलाफ कैंट थाने में तहरीर दिया।पुलिस मामले की जांच कर रही है। TSI की पहचान सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार के रूप में हुई है।