दुमका: विधायक प्रदीप यादव कोर्ट में नहीं हुए पेश, कोर्ट ने 22 अप्रैल को विधायक को सशरीर उपस्थित होने का दिया आदेश
Dumka, Dumka | Apr 11, 2024 वर्ष 2019 में एक महिला ने MLA प्रदीप यादव पर छेड़खानी का आरोप लगाकर FIR दर्ज कराई थी। मामला दुमका कोर्ट में विचाराधीन है। बुधवार को MLAकी पेशी होनी थी, लेकिन वकील के माध्यम से बीमारी का हवाला देकर वे कोर्ट में पेश नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि 22 अप्रैल को कोर्ट में सशरीर पेश हों या फिर डॉ द्वारा बेड रेस्ट के सलाह का पर्ची जमा करें।