सिरसी थाने के डोंगरी गांव में बीती 14 जनवरी को एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान डीजे पर नाचते समय हर्ष फायर करने वाले आरोपी रंजीत भिलाला पर मामला दर्ज किया गया है|22 जनवरी 2026 शाम 07 बजे मिली जानकारी के अनुसार फरियादी अमर सिंह पुत्र तोर सिंह भिलाला बताया कि मेरे घर इंदल प्रोग्राम था जिसमें गांव सहित आसपास के लगभग 500 से अधिक लोग कार्यक्रम में सम्मिलित हुए थे l