खिरकिया: खिड़किया सहित जिलेभर में आबकारी विभाग की दबिश, अवैध शराब के 9 प्रकरण दर्ज।
अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और विक्रय के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने खिड़किया सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 9 प्रकरण दर्ज किए हैं। कार्रवाई के दौरान कच्ची शराब और महुआ लाहन बड़ी मात्रा में जब्त किया गया। ताकि ऐसे कारोबारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।