नावकोठी: हसनपुर बागर में जल श्रमिक संघ के कार्यकर्ताओं की बैठक, मछुआरों के व्यवसाय पर हुई चर्चा
हसनपुर बागर में जल श्रमिक संघ की एक कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मोहन सहनी ने किया। महासचिव रामबालक सहनी ने कहा कि मौजूदा सरकार मछुआरे के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। मछुआरा का व्यवसाय मछली पालन नदियों में मछलियों का शिकार करना है। बाढ़ और सुखाड़ में व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। पंचायत कमेटी का गठन किया गया।