बख्तियारपुर: रवाइच डगर पर अपने परिवार से बिछड़ी मिली 2 वर्षीय मासूम को स्थानीय लोगों ने पहुंचाया बख्तियारपुर थाना
बख्तियारपुर के रवाइच डगर पर मंगलवार की सुबह 10 बजे करीब 2 वर्ष की एक मासूम बच्ची लावारिस अवस्था में मिली। जो कम उम्र होने के कारण अपना नाम पता नहीं बता पा रही है। स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए बच्ची को सुरक्षित अपने पास रखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद बच्ची को बख्तियारपुर थाना पहुंचाया गया,जहां पुलिस उसके परिजनों की तलाश में जुट गई है।