राजगढ़: ब्यावरा के तहसील कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ जनकल्याण शिविर राजगढ़ कलेक्टर भी हुए शामिल
ब्यावरा के तहसील कार्यालय परिसर में मंगलवार को दोपहर 12:00 करीब सीएम जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा, एसडीएम गोविंद कुमार दुबे, नगर पालिका सीएमओ इकरार अहमद, अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाह मंडल अध्यक्ष राजू यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया।