अंबाह: आंधी-पानी में देवहंस का पुरा में मकान की सीमेंट चद्दर गिरी, मां-बेटी घायल, सिविल अस्पताल अंबाह में इलाज जारी
Ambah, Morena | Jun 12, 2026 अंबाह क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश के दौरान ग्राम देवहंस का पुरा में एक मकान की सीमेंट चद्दर टूटकर गिर गई। हादसे में घर में सो रही कल्पना सखवार (10) के सिर तथा उसकी मां गीता सखवार (30) के पैर में चोट आई। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंबाह में भर्ती कराया गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने जर्जर मकानों की जांच कराने की मांग की है।