नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जमुनिया के समीप सोमवार को दो छात्र गुटों के बीच मारपीट हो गई। इस झड़प में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके सिर में चोट लगने की बात सामने आई है। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम के प्रभारी एएसआई श्याम कुमार बल के साथ मौके पर पहुंचे।