मोहनलालगंज: मोहनलालगंज में वृद्ध महिला ने बेटों-बहुओं पर लगाया मारपीट का आरोप
लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में एक वृद्ध महिला ने अपने दो बेटों, बहुओं और एक रिश्तेदार पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मस्जिद वाली गली निवासी गजाला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार रात आरोपितों ने उन्हें और छोटे बेटे सोनम के साथ गाली-गलौज कर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से हमला किया।