अररिया: जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को सशक्त बनाने पर दिया बल
Araria, Araria | Mar 16, 2026 अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई और कई प्रमुख कार्यक्रमों को मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक में सबसे अधिक ध्यान संस्थागत प्रसव पर केंद्रित रहा।