बंदगांव प्रखंड अंतर्गत ओटार पंचायत के लांडुपोदा गांव की 44 वर्षीय गुरुवारी सिजुई को सोमवार सुबह सांप ने काट लिया। जानकारी के अनुसार गुरुवारी सिजुई अपने घर से कचरा फेंकने के लिए बाहर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक सांप ने उनके पैर में काट लिया।